संकल्प दिवस समारोह में शामिल होने की अपील

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । लेफ्टिनेंट जनरल स्व. सगत सिंह की मूर्ति अनावरण समारोह ‘शौर्य दिवस’ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के जन्मदिवस को ‘संकल्प दिवस’के रूप में 22 अप्रैल को चूरू में मनाया जाएगा। 22 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल आदरणीय ओम माथुर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुजानगढ़ मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ दशकों से जनता की सेवा कर रहे हैं। हमारे लिए गौरव का विषय है कि 22 अप्रैल को आदरणीय राठौड़ साहब के जन्मदिन की सभा और देश के गौरव जनरल सगत सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण होना है। जिसमें आप सभी को अधिकाधिक संख्या में चूरू चलना है। कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखते हुए सुजानगढ़ भाजपा संगठन के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुजानगढ़ के विभिन्न स्थानों से आमजन के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हो सकें। मीटिंग में एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, जिला मंत्री पवन माहेश्वरी, विधानसभा विस्तारक महावीर सेन, मंडल महामंत्री प्रकाश भार्गव, उपनेता प्रतिपक्ष रिछपाल बिजारनिया, विजय चौहान, मंत्री देवेन्द्र भाटी, मुरारी खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अमरचंद सेन, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद सोनी, युवा मोर्चा संयोजक हिमांशु भाटी, कृष्ण कुमावत, वीरेंद्र गहलोत, दीपक बागड़ा, दिनेश, गोपाल, राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like