मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मृत्यु

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सोमवार को करीब मध्य रात्रि चांद बास रेलवे फाटक के पास रतनगढ़ साइड से लाडनू साइड जा रही मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। सूचना पर सुजानगढ़ आरपीएफ, कोतवाली थाने के एएसआई पप्पूराम मीणा, टीम हारे का सहारा सयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक भरत मौके पर पहुंचे तथा खडी मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षत शव को बाहर निकालकर बगड़िया अस्पताल की मोरचरी में रखवाया। मृतक का पहचान दारा सिंह भाटी (53), निवासी भारत माता चौक सुजानगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

You might also like