अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने खेतड़ी थाने में ली पुलिस विभाग की बैठक
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)31 मई। झुंझुनूं पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मीणा ने शनिवार देर शाम को खेतड़ी थाने में खेतड़ी नगर व खेतड़ी पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी लंबित फाइलें हैं उनका तुरंत निपटारा करें व जो मामले जिन अधिकारियों के पास है उनका तुरंत निपटारा करें। इस दौरान उन्होंने खेतड़ी थाने में साफ-सफाई व वृक्षारोपण के संबंध में थाना अधिकारी शीशराम मीणा को विशेष दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार, सीआई शीशराम मीणा, खेतड़ी नगर थाना अधिकारी किरण सिंह यादव, एएसआई विद्याधर, कैलाश शर्मा, रामनिवास मीणा, राकेश कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र टेलर, मयंक कुमार, मनीष कुमार, बाबूलाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।