ई-मित्र संचालक से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । गत दिनों तारानगर में ई-मित्र संचालक सीताराम प्रजापत के साथ हुई मारपीट के मामले में तारानगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिँह ने बताया कि 11 अगस्त को गोपालराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई सीताराम 10 अगस्त की रात दुकान बंद कर घर जा रहा था। रीको एरिया में बीएसएनएल टावर के पास 3 युवकों ने उसकी बाइक रोककर आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, डंडो से हमला किया, मोबाइल तोड़ा और 1800 रुपये लूट लिए। डीएसपी रोहित सांखला के सुपरविजन में टीम गठित की गयी एवं सीसीटीवी फुटेज, डम्प डाटा व सीडीआर से आरोपियों की पहचान की गयी। साजिशकर्ता वन रक्षक सुनील कुमार सहित मारपीट करने वाले अन्य तीन आरोपी रामलाल, कुलदीप उर्फ़ छंगा, नसीब उर्फ़ धारे को बापर्दा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था जिसको बाद मे परिवादी से जेल में सिनाख्त करवाईं एवं तीनो आरोपियों को कोर्ट के पीसी रिमांड हासिल कर उक्त घटना में काम ली गई मोटरसाइकल और बुलेरों कार को जब्त किया गया तथा अनुसंधान के बाद सभी आरोपीगणों को जेल भिजवाया जा चुका है सीआई पुष्पेंद्र सिँह ने आगे बताया कि वन विभाग में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर ई-मित्र संचालक पर हमला करवाया गया था। उक्त कार्यवाही में एएसआई सुमेरसिँह मीणा, साइबर काँस्टेबल ओमप्रकाश हुड्डा, मनोज कुमार, बलवान व अमित की विशेष भूमिका रही।