असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन राव को मिली पी एच डी की उपाधि

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । ​माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन राव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अंग्रेजी विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
​सुमन राव ने अपना शोध सुप्रसिद्ध लेखिका अनीता देसाई के उपन्यासों पर केंद्रित रखा। उनके शोध का विषय ए दीप स्टडी ऑफ़ फेमिनिस्ट अस्पक्ट्स इन सिलेक्टेड नॉवेलस ऑफ़ अनीता देसाई रहा। महिला दृष्टिकोण और नारीवादी पहलुओं पर आधारित उनके इस शोध कार्य को विश्वविद्यालय द्वारा 20 मई 2026 को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई।

You might also like