रात्रि कालीन किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम रतनादेसर में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि स्वर्गीय भरत सिंह राठौर की स्मृति में भरत मेमोरियल कप रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ फिता काटकर अतिथियों द्वारा किया गया व खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस अवसर पर अतिथियों का माला व साफा बांधकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने खिलाड़ियों को समय पर एकाग्रता पर फोकस कर खेल को खेल की भावना से खेलने को कहा। भाजपा नेता पवन सिंह कुसुमदेसर ने स्वर्गीय भरत सिंह को याद करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से आप सभी ने एक बार पुणे भरत सिंह है की यादों को चिरस्थाई कर दिया है। भरत की याद में युवा साथियों से निवेदन किया कि 101 पेड़ लगाए । इस मौके पर सवाई सिंह, देवी दत्त शर्मा, अर्जुन सिंह, हिम्मत सिंह, दीनदयाल पारीक व सतीश मारु आदि मंचस्त थे।