शिमला में अवैध देशी कट्टे सहित एक गिरफ्तार
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)9 मई। खेतड़ी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत देसी कट्टे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो उपखंड के शिमला ग्राम के पास हरियाणा बॉर्डर से सटे इलाके में घूम रहा था। थानाधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने शिमला गांव स्थित हरियाणा सीमा पर शिमला निवासी भूपसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी कट्टा जब्त किया। पुलिस भूप सिंह से पूछताछ कर रही है कि उसके पास देशी कट्टा कहां से आया वह क्या वारदात करने जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी शीशराम मीणा के नेतृत्व में राजवीरसिंह, महेश कुमार, विजय कुमार शामिल थे।