महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की अनियमितताओं के विरुद्ध किया प्रदर्शन

निसं
सरदारशहर (नवयत्न)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की अनियमितताओं के विरुद्ध उपखंड कार्यालय पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय पोटलिया, प्रांतीय प्रतिनिधि रणवीर सारण, प्रांतीय प्रतिनिधि गौरीशंकर सिहाग व किसान सभा के रामकृष्ण छींपा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं के खिलाफ जब आंगनबाड़ी यूनियन मने एकजुट संघर्ष का ऐलान किया तो कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को डराने धमकाने व प्रताड़ित करने की नियति से उन्हें नोटिस व मानदेय सेवा से पृथक करने के आदेश किए गए हैं। कार्यालय की इस तरह की शैली किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। यदि समय रहते कार्यालय के द्वारा इन तानाशाही पूर्वक निकाले गए आदेशों को प्रत्याहारित नहीं किया गया तो अन्य संगठन एवं आम जन को साथ लेकर पोषण ट्रैक्टर कार्य बंद करने सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यों का बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ेगा। धरने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन की जिला अध्यक्ष सुशीला कंवर, जिला कोषाध्यक्ष सरोज कुलहरी, तहसील अध्यक्ष रमेश सिहाग, राजस्थान शिक्षक संघ के गौरी शंकर बाना, अमरचंद सांडेला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, प्रतिभा, गायत्री, विद्या, कंचन, दुर्गा जेदिया, सविता सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने भाग लिया और स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन को बेमियादी धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा।

You might also like