जागरूकता अभियान के पोस्टर का किया विमोचन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि मलेरिया जागरूकता अभियान के पोस्टर का सीएमएचओ कार्यालय में विमोचन किया गया। सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने बताया कि अभियान के आज 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस से व्यापक जन जागरूकता गतिविधियां की जाएगी। इसमें लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक कर प्रदेश से मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वर्ष 2026 में मलेरिया की थीम ड्राइवन टू एंड मलेरिया नाउ वी केन, नाउ वी मस्ट है। उन्होनें बताया कि जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों, स्कूलों और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। जिसके तहत मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स गठित की जाएगी, जो गांवों में सफाई, जलभराव रोकने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए समन्वय करेगी। चिकित्सा संस्थानों में हैचरी की सफाई और गम्बूशिया मछली छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण झुरिया ने बताया कि अभियान के तहत मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वल गतिविधियों के माध्यम से मच्छरों की रोकथाम के उपाय बताए जाएंगे।