अपना घर आश्रम में हुआ बैद अतिथि गृह का भूमि पूजन एवं शिलान्यास
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अपना घर आश्रम के संरक्षक ट्रस्टी भामाशाह जोधराज बैद के आर्थिक सौजन्य से आश्रम परिसर में बनवाए जा रहे बैद अतिथि गृह का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शुक्रवार प्रात: विधि – विधान पूर्वक किया गया । भामाशाह प्रेरक और आश्रम ट्रस्ट के सचिव कुलदीप व्यास ने बताया कि पंडित राकेश आत्रेय के आचार्यत्व में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर और सुनीता झंवर ने भूमिपूजन और देवपूजन किया। आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश गोयल ने आधार शिला रखते हुए दानदाता बैद परिवार एवं आश्रम संचालन से जुड़े समस्त सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपने परिवार से जुड़े विशेष दिवसों को आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के साथ मनाने के लिए आश्रम में आने वाले अतिथियों की सुविधार्थ बनवाए जा रहे इस अतिथि गृह में जन्म दिवस , वैवाहिक वर्षगांठ , पुण्य तिथि जैसे आयोजन तथा महापुरुषों से संबंधित कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी । इस अवसर पर समाजसेवी मोतीलाल तातेड़ , प्रताप बोथरा, महावीर रामगढ़िया, ललिता रामगढ़िया, सुनीता व्यास, लीलाधर सराफ, शिवलाल सिंह ढेवा, एड रामावतार ठठेरा, ओमप्रकाश शर्मा, श्याम सुंदर जोशी ,पूर्व सरपंच मगाराम महला , पूनम चंद दूगड़, सांवरमल बड़जाती, गोविंदराम ढाका, हेमंत प्रजापत, अंकित जांगिड़ , हेमंत रूंथला, भोजराज प्रजापत आदि उपस्थित थे।