ट्रांसफोर्मिंग ट्यूजडे अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर के निर्देशानुसार ट्रांसफोर्मिंग ट्यूजडे अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर द्वारा निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, नालसा जागृति स्कीम 2025 तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like