बाबा साहेब की 135वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर कस्बे के वार्ड नं. 23 स्थित ज्ञान केलिया सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरराम बारूपाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में पूर्व चेयरमैन हंसराज पारीक, भादर भामू, जब्बार खोखर, भाजपा जिला प्रवक्ता पवन बोथरा, कामगार समाज के मंत्री लालचंद प्रजापत, भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष श्रवण बारूपाल, मेघवाल महासभा अध्यक्ष कालूराम तवर, मिर्जाराम मेघवाल, ताराचंद वाल्मीकि, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल बारूपाल, बिड़दीचंद प्रजापत, मागीलाल प्रजापत, एडवोकेट जगदीश बालानिया, लाभचंद सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर जीतूराम मेघवाल ने किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। अंत में समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।