छैलाराम नगर की सड़क निर्माण के बवाल में लोगों के साथ आए बबलू चौधरी

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । सप्ताह भर से स्थानीय विधायक निवास के सामने स्थित छैलाराम नगर, शंकर विहार और शहीद इंद्र सिंह सैनी कॉलोनी में डाली जा रही सड़क का बवाल शनिवार को काफी आगे बढ़ गया। जिसको गत विधायक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी ने लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया। लोगों ने बबलू चौधरी को अवगत करवाया कि यहां व्यक्ति विशेष को लाभ पंहुचाने के लिए एक हजार से ज्यादा लोगों को नुकसान पंहुचाया जा रहा है। तीनों कॉलोनियों के लोगों को अफसोस तो इस बात का है कि वर्तमान विधायक के सामने इतनी बड़ी अनदेखी की जा रही है। लोगों द्वारा निवेदन करने पर भी सुनवाई नहीं होना आश्चर्य है। प्रदर्शन में बबलू निषित चौधरी ने कहा कि व्यक्ति विशेष के लाभ की बजाए हमारा काम सबको समान रखने का है। यहां किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। नगर परिषद के आयुक्त से फोन पर बात हुई है। सड़क की जानकारी सोमवार को उपलब्ध होगी। नाली निर्माण भी यहीं होगा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, पार्षद बुधराम सैनी साथ रहे।
लड़ाई सही और गलत की – प्रदीप सैनी
सप्ताह भर से शहीद इंद्र सिंह सैनी कॉलोनी से सड़क और नाली निर्माण का काम शुरू हुआ। पार्षद प्रदीप सैनी ने बताया कि इस कार्य में एक शहीद स्मारक के सामने से बस्ती में जा रहे मार्ग में दोनों तरफ नाली निर्माण शुरू हुआ और विधायक निवास के सामने वाले मार्ग में सड़क का काम। यहां पूरे मार्ग में सड़क के दोनों तरफ तीन – तीन फीट की जगह नाली निर्माण के लिए खाली छोड़ी गई। लेकिन एक प्रभावशाली और विधायक के निकट समझें जाने वाले व्यक्ति विशेष के घर के सामने नाली निर्माण की जगह दोनों तरफ की बजाय एक तरफ ही छोड़ना शुरू हुई। बस्ती के लोगों ने पूछा तो जवाब मिला हमारी मर्जी। बवाल यहीं से शुरू हुआ और तीनों बस्तियों के लोगों ने सही के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया।

You might also like