अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में बचपन स्कूल का शानदार प्रदर्शन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में लाडनूं एवं आसपास के करीब 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला, एकल गायन, सामूहिक गायन, भाषण, निबंध लेखन एवं कविता जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बचपन स्कूल लाडनूं ने उत्कृष्ट सहभागिता के लिए बेस्ट स्कूल अवार्ड प्राप्त किया। विद्यालय को सबसे पहले पंजीकरण कराने, सर्वाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता तथा अत्यधिक रचनात्मक कार्य प्रस्तुत करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक भंसाली ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम तथा अनम खान ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं कनिष्ठ वर्ग में महिमा स्वामी ने निबंध लेखन में द्वितीय, अंजलि माली ने कविता में तृतीय तथा आराध्या भारद्वाज ने चित्रकला में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य हर्षिता जैन ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ एक साझा मंच पर प्रतिस्पर्धा करना बच्चों के लिए महत्वपूर्ण अनुभव है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा परखने, नई रचनात्मक चीजें सीखने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढऩे का अवसर देती हैं।

You might also like