लॉकडाउन-3, लोग हुए बेपरवाह, बाजार में उमड़ी भीड़
राजलदेसर, (कुंदन दाधीच ) 5 मई । कोरोना महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन-3 के तहत मंगलवार सुबह दस बजे बाजार खुलते ही खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । भीड़ ने सोशल डिस्टेंश की धज्जियां उड़ा दी। बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन सडक़ों पर दौड़ते नजर आए । आसपास के गांवों के ग्रामीण खरीदारी करने के लिए बाइक पर सवार होकर बाजार में आए । सोमवार को कस्बे के बाजारों में सभी दुकाने खुली रही। गाइडलाइन की जानकारी मंगलवार को सुबह 11 बजे कस्बे के मुख्य स्थानों की दीवारों पर चस्पा करने के बाद पुलिस को बाजार के एक साइड व कोम्प्लैक्स में खुली दुकाने बंद करवाने के लिए मशकत करनी पड़ी । बीओबी व एसबीआई बैंक के आगे भी ग्राहकों की लम्बी कतारे रही । प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बाजार के दाहिनी ओर की दुकाने सोमवार से बुधवार तथा बांई ओर की दुकाने गुरूवार से शनिवार तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुल सकेगी तथा रविवार को बाजार बंद रहेगा । कॉम्प्लैक्स के अंदर की दुकाने, सैलून, पार्लर, पान-गुट्खा व चाय तथा जूस की दुकाने बंद रहेगी ।