विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का किया सम्मान

रींगस,( विद्याधर शर्मा )5 मई। कस्बे की स्थानीय सीटी बस स्टैंड सेवा समिति द्वारा लाॅक डाउन के दौरान भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले विद्युत विभाग के कर्मवीर योद्धाओं का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन पावर हाउस वाले बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में सोशल डिस्टेंस रखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने कहा कि देश में चल रहे लाॅक डाउन की इस विकट परिस्थिति में भी कस्बे की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे कर्मवीर योद्धा के असली हकदार है। वरिष्ठ सदस्य पार्षद अखिलेश भातरा ने कहा कि समिति द्वारा सभी कर्मवीर युद्धाओ का सम्मान करते हुए हर्ष महसूस कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि राकेश भादूपोता ने समिति के किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि समिति लगातार करीबन 40 दिन से जरूरतमंद लोगों को सुखी राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है जिसमें सभी कार्यकर्ता तन मन धन से लगे हुए हैं। भामाशाहों के सहयोग लेकर यह समिति आज भी जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाने का कार्य कर रही है। समिति के उपाध्यक्ष हरिप्रसाद बलौदा ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दिन रात इस वैश्विक महामारी में भी अपना फर्ज अदा कर रहे हैं। सहायक अभियंता उमेद सिंह ने कहा कि किसी भी विकट परिस्थिति में हमारे विभाग के कर्मचारियों के कार्य की जिम्मेवारी दुगनी हो जाती है और घर परिवार की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा करना ही मुख्य धैय्य है। इस दौरान सिटी बस स्टैंड सेवा समिति ने करीब एक दर्जन से भी ज्यादा अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया गया। विद्युत तकनीशियन यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलीप झाला ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से जुड़ कर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाना प्रमुख कार्य कर रही है हमारी यूनियन ऐसी भामाशाह समितियों का सलाम करती है। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता राकेश महला, कनिष्ठ अभियंता निर्लेश यादव, पार्षद अशोक कुमावत, अमित शर्मा, श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के सदस्य सलीम कायमखानी, घनश्याम कुमावत, कमल कुमार साबू, श्रवण कुमार सैन, संदीप किसनाका सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही समिति द्वारा चलाए जा रहे लेमन टी पिलाने की भी प्रशंसा की। समिति विकट परिस्थिति में तमाम सरकारी कार्यालयों व जयपुर- सीकर बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को घासी राम कुमावत व बनवारीलाल कुमावत दोनों लेमन टी पिलाकर सबका मनोबल बढ़ा रहे हैं।

You might also like