भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी प्रदर्शन आज
हर्ष सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय निर्णय के अनुसार 17 अगस्त को 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। जिलामंत्री संदीप धाभाई ने बताया कि सार्वजनिक उपक्रमों बैंकों डाक बीमा औद्योगिक प्रतिष्ठानों संविदा कर्मचारीयों योजना कर्मियों और असंगठित क्षेत्र के हजारों श्रमिक की मांगों के संबंध में जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें ईएसआईसी वेतन सीमा बढ़ाकर 42 हजार करने, न्यूनतम इपीएफ पेंशन 7500 प्रतिमाह के साथ महंगाई राहत लागू करना, ईपीएफ वेतन सीमा 15000 से बढ़कर 30000 करना बोनस की गणना के लिए अधिकतम वेतन सीमा 18000 तय करना और बोनस पात्रता सीमा 42 हजार करना शामिल है। भारतीय मजदूर संघ ने इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है जिससे की श्रमिक कर्मचारी वर्ग अपने मांगे प्रमुखता से शासन के सामने रख सके।