भ्रामक पोस्ट डालने पर गिरफ्तार
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)16 मई। सुजानगढ़ में फेसबुक पर भ्रामक व अप्रामाणिक पोस्ट डालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नया बास निवासी एक व्यक्ति ने मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की बीमारी को लेकर अशोभनीय पोस्ट डाली, जिससे भ्रामक प्रचार हुआ। जिस पर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज ने कृष्ण गोपाल पुत्र मोहनलाल प्रजापत, निवासी वार्ड नंबर 23 नया बास, सुजानगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्ण गोपाल को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।