भूमिका शर्मा का आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा में हुआ चयन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर की होनहार भूमिका शर्मा का आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा में चयन हुआ है। इंटरव्य के पश्चात आज शनिवार को घोषित हुए परिणाम में भूमिका शर्मा का चयन हुआ है। भूमिका शर्मा व्यवसायी पिता ओमप्रकाश शर्मा व गृहणी माता सरोज शर्मा की पुत्री है। भूमिका की इस सफलता पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, भाजपा जिला मंत्री भारती मुद्गल, कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, राजीव उपाध्याय, युवा भाजपा नेता विकास रिणवा, मनोज जोशी व संजय पुरोहित आदि अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भूमिका वर्तमान में स्थानीय पंचायत समिति में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हैं।