साइकिल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

सुभाष वर्मा 

तारानगर (नवयत्न)।  राउमावि रैयाटुण्डा में  साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 30 छात्राओं को साइ‌किल प्रदान की गई। साइ‌किल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कक्षा 5,8 और 10 के उत्कृष्ट परिणामों पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जाहिर की। बैठक में परिणामों की समीक्षा और नामांकन वृद्धि के लक्ष्‌यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि पं.स. सदस्य चन्दन तेतरवाल थे। उन्होंने साइ‌किल वितरण को सरकार की महत्त्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना बताया। समारोह अध्यक्ष एवं प्राचार्य ओम कड़‌वासरा ने अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और राजकीय विद्यालय में अधिकाधिक नामांकन करवाने का आह्‌वान किया। इस दौरान साहबराम जांगिड़, अमिलाल प्रजापत, नानूराम प्रजापत, अभय, प्रतापसिंह मान, जयचंद, हरिशंकर शर्मा, मनोज जोशी, बजरंग पारीक पर्वत सिंह भाटी, चुन्नीलाल सहारण, महेश कुमार, धर्मपाल, प्रमिला, बिरखा, सरोज आदि अनेक अभिभावक एवं विद्यालय के कार्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया ।

You might also like