कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलें वितरित की

सुभाष वर्मा 

तारानगर (नवयत्न)। खरतवास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। प्रधानाचार्य सुनीता बेनीवाल ने बताया कि योजना के तहत कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली समस्त छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। इसके साथ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी तथा ग्रामीण मौजूद थे।

You might also like