बिसाऊ के नए तहसीलदार ने संभाला कार्यभार

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। मांडण तहसील से स्थानांतरित होकर आए पवन कुमार मीणा ने बुधवार को बिसाऊ तहसीलदार का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर बिसाऊ व गांगियासर के लोगों ने वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष इकबाल खान गांगियासर के नेतृत्व में साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। मीणा पूर्व में बिसाऊ में करीब 10 माह नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले पीड़ितों के कार्य नियमानुसार शीघ्र किए जाएंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

You might also like