भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी मंगलवार को आएंगे सीकर
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मंगलवार को सीकर आएंगे। वे दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी किसान मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। चौधरी के सीकर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। किसान मोर्चा के कार्यक्रम में जिले के शीर्ष नेतृत्व, पाटी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता आदि भाग लेेंगे।