24 मई को होगा वैष्णव स्वामी समाज का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । शहर के आमली वाले बालाजी मंदिर में रविवार को वैष्णव स्वामी (च.स.) समाज शेखावाटी अंचल संस्थान राजस्थान की महत्वपूर्ण बैठक संस्थान अध्यक्ष शंभुदयाल वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 24 मई को रींगस स्थित प्राचीन श्याम मंदिर के सामने श्री श्याम धर्मशाला में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
समिति के सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद स्वामी खाटू ने बताया कि समारोह को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, पंजीयन, सम्मान सूची, भोजन व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई।
समारोह में बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों तथा शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में दामोदर स्वामी खाटू, गणेश स्वामी खाटू, राजकुमार वैष्णव खाटू, महेश स्वामी श्रीमाधोपुर, पोखरमल स्वामी रींगस, भगवान सहाय स्वामी, सांवरमल स्वामी, मुकेश स्वामी, शंकर स्वामी, अनिल स्वामी, बनवारी लाल, राजकुमार स्वामी, रामोतार स्वामी हांसपुर, जगदीश प्रसाद स्वामी, श्रवण स्वामी मोटा की ढाणी, ओमप्रकाश स्वामी, करतार स्वामी भादवाड़ी, राजेश स्वामी थोई एवं सत्यनारायण स्वामी हाड़ोता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।