भाजपा ग्रामीण मण्डल की संगठनात्मक बैठक आयोजित

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । जसवंतगढ़ में बुधवार को भाजपा ग्रामीण मण्डल कसुम्बी की संगठनात्मक बैठक ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कसुम्बी आनंद बागड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि लाडनूं विधानसभा प्रत्याशी करनी सिंह ,विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक , प्रवासी राकेश शर्मा, लाडनूं मंडल अध्यक्ष गौतम शास्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में करणी सिंह ने राजस्थान सरकार व केंद्र सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और धरातल पर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये। जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक ने संगठन के बारे में विस्तार से बताया ,राकेश शर्मा प्रवासी ने बूथ मजबूत कैसे हो इसकी विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। धन्यवाद भाषण में भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कसुम्बी आनंद बागड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में प्रेमदास स्वामी महामंत्री , अर्जुन सिंह व सुधीर चोटिया सरपंच, गोविंद सिंह कसुम्बी , रघुवीर सिंह राठौड़, एडवोकेट रवींद्र सिंह ,अनिल पिलानिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like