भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मार्क प्रथम सप्ताह में मंडल बैठक की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के निम्बी जोधां भाजपा ग्रामीण मण्डल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पंवार गर्ग की गरिमामयी अध्यक्षता में विश्वकर्मा मन्दिर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें विधानसभा प्रवासी राकेश शर्मा ने संगठन की मजबूती और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने, मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग, शक्ति केंद्र एंव बूथ मजबूत कैसे हो,जैसे मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आगामी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने पर बल दिया। बैठक में जगदीश प्रसाद पारीक जिला उपाध्यक्ष ने भी प्रत्येक बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओ के साथ सुनने और रिपोर्टिंग करने पर बल दिया, इस बैठक में भाजपा नेता नाथूराम कालेरा, नवरत्न खिचङ पूर्व मण्डल अध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष किशनलाल चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष कानाराम खिलेरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सिताराम आदि मौजूद रहे।