पूनिया को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित करने पर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने गढ़ चोक में आतिशबाजी कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा नेता महावीर पूनिया, दलीप पूनिया, जमरदीन तेली, अनूप खंडेलवाल, वासुदेव शर्मा, भंवरलाल पूनिया, शंकर कस्वा, रामचन्द्र स्वामी, राकेश शर्मा, विशाल शर्मा, मो. तैयब, माणकचन्द सैनी, चुन्नीलाल सैनी, मेघराज मोगा, प्रेम बेनीवाल, गुलाब सोलंकी, अशोक जांगिड़, हरी इंदौरिया, त्रिलोक रैगर, सुरेश मित्तल, विजय सोनी, हीरालाल सेनी, देवकरण कल्ला, बनवारीलाल शर्मा, भगवानाराम प्रजापत, रामचंद्र प्रजापत, पुनीत राहड
अशोक योगी, अनिल शर्मा, सेठी आचार्य, समीर खान, राजकुमार,पन्नालाल सेनी, लालचंद जांगिड़, सुरेश कुमार, धर्मचंद, बाबूलाल सेनी, रुस्तम अली, साबिर खान, साबिर जिंद्रान, सलामु लुहार, सत्यनारायण दायमा, रोहिताश शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा नेता महावीर पूनिया ने कहा कि सतीश पूनियाँ को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाना उनकी वर्षों की तपस्या और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया, किसानों-युवाओं के मुद्दे उठाए। हाईकमान ने कार्यकर्ता की मेहनत को सम्मान दिया है। इससे शेखावाटी सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है।

You might also like