भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अमर क्रांतिकारी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने सोमवार को शहीदी दिवस के अवसर पर कस्बे में साहवा रोड स्थित शहीद भगतसिंह के स्मारक पर पहुंचकर अमर क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी, शहर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अनूप खण्डेलवाल, नरेश सहारण, लीलाधर प्रजापत, हरि इंदौरिया, कृष्ण सहारण, वीरबहादुर राठौड़, नंदू पटीर, मुकेश शर्मा, त्रिलोक रैगर, मनोहर सेनी, अशोक जांगिड़, पुष्कर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।