बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रह

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल के ब्लड सेंटर में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पीएमओ एवं अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने किया। शिविर में 18 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। प्रदेशभर में एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) महिलाओं में रक्त की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।
बीडीके अस्पताल के सहायक आचार्य डॉ. उमेश चाहर ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से रक्तदान-महादान अभियान से जुडऩे की अपील की। डॉ. चाहर पूर्व में भी कई बार जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान कर चुके हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में बनाए गए रक्तदान सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं ने सेल्फी और रील बनाकर अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित रक्तदान अभियान में 50 से अधिक युवाओं ने भी रक्तदान किया था। शिविर के दौरान आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझडिय़ा, डॉ. प्रियंका भास्कर, डॉ. रविकांत सांखला, डॉ. नावेद अख्तर, नर्सिंग अधीक्षक मुकेश मीणा एवं श्यामसुंदर शर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

You might also like