रेलवे ट्रैक पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

निसं
जयपुर (नवयत्न) । बिंदायका थाना क्षेत्र में जयपुर-फुलेरा रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि व्यक्ति रात के समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया।
सूचना मिलने पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को एम्बुलेंस की सहायता से सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

You might also like