फर्जी दस्तावेज तैयार कर पुश्तैनी हवेली बेचने का पुलिस थाने में दर्ज 

नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। रतनगढ़ क्षेत्र के नरसी मार्केट के पास स्थित पुरानी हवेली के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे बेचने और उसमे रखे सामान की चोरी को लेकर मामला दर्ज हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर(सीकर) के सुरेश पुत्र भोलाराम रिणवां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि स्थानीय घंटाघर के पास सत्यनारायण पुत्र मुरलीधर अग्रवाल की हवेली है। भाई बंटवारे में सत्यनारायण के हिस्से में आई हुई हवेली में वर्तमान में उसके बेटे कैलाशनाथ, कन्हैयालाल, मदनलाल व नंदलाल की हिस्सेदारी है। कैलाशनाथ की मौत होने के कारण इस हवेली में तीन हिस्सेदार हैं। मदनलाल पुत्र सत्यनारायण व विजयकुमार पुत्र नंदलाल ने उसे मुखत्यार आम नियुक्त कर रखा है। वह संपत्तियों को संभालने रतनगढ़ आया तो देखा कि हवेली खुर्द-बुर्द हो चुकी है। उसमें रखा सामान चोरी हो चुका है। जानकारी में आया कि सत्यनारायण के कुछ वारिशान किरण, अभिलाष व आरती अग्रवाल ने भू माफियाओं से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज व कुर्सीनामा तैयार करवा लिया और अन्य वारिश मदनलाल व नंदलाल से छिपाकर संपत्ति को केवल कन्हैयालाल के हिस्से की बताते हुए बंटी व आलोक पुत्र लक्ष्मीनारायण को बेच दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
You might also like