मंत्री कुमावत के जन्मदिन पर गांव में लगाया कैंप
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । पशु चिकित्सक संघ के आह्वान पर जिला चूरू के तत्वाधान में पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के जन्म दिन को गौसेवा संकल्प दिवस के रूप में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा उपचार एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन आयोजन कर मनाया गया। गोपाल कृष्ण गौशाला मलसीसर चूरू में डॉ.भंवर सिंह सेवदा के निर्देशन में आयोजित कैंप का मुख्य उद्देश्य बांझ गोवंश का उपचार कर प्रजनन योग्य बनाना रहा। डॉ सेवदा ने बताया कि 150 से अधिक गोवंश को पेट के कीड़े की दवाई दी गई और बीमार पड़े पशुओं का इलाज किया। साथ ही एफ एम डी टीकाकरण किया गया और जू चिचड़ा की दवा का वितरण किया गया। डॉ सेवदा ने गर्मियों के मद्देनजर गोवंश को धूप से बचाने के लिए छांव और पानी की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया। इस कैंप में गौशाला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कल्याण सिंह, गोपाल चंद कुमावत, रामलाल कुमावत, भागीरथ सोनी, लालाराम बिस्सू, दानाराम दहिया, पर्वत सिंह चौहान, राकेश कुमार मेघवाल, विक्रम खिलेरी और ग्रामीण उपस्थित रहे।