जिले में सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामो में कैम्ब्रिज एजुकेशन सिटी का दबदबा
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । सरदारशहर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में अव्वल रहे विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य चौधरी पुत्र लेखराम चौधरी 94.40%, कृष्णस्वामी पुत्री विनोद कुमार 92.60%, येंगखोम न्यूबोर्न पुत्र येंगखोम गितचन्द्रासिंह 92.40%, भूमिका चौधरी पुत्री विजय चौधरी 92.20%, आरती जाट पुत्री हारूराम जाट 91.80%, सोनिया पुत्री मनोज कुमार 90.80%, प्रेम कुमार पुत्र द्वारका प्रसाद पारीक 90.60%, नित्यप्रिया पुत्री भरत कुमार पारीक 90.40%, तपस्या मीणा पुत्री महावीर सिंह मीणा 90%, आर्यन स्वामी पुत्र परसराम स्वामी 90%, अर्पिता पारीक पुत्री कन्हैयालाल 90% सहित 80% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की सेक्रेटरी डॉक्टर सरोज चौधरी द्वारा साफा पहनाकर, माला पहनाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर खुशियों के इस माहौल में पूरा विद्यालय “कैम्ब्रिज जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। संस्था की अनूठी परंपरा को निभाते हुए न केवल विद्यार्थियों को, बल्कि उनके माता-पिता को भी मंच पर पूरा मान-आदर और स्नेह दिया गया। अभिभावकों के लिए यह भावुक क्षण था, जब उनकी तपस्या को विद्यालय प्रबंधन ने सार्वजनिक रूप से सराहा। कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल की मैनेजर दीक्षा चौधरी ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय में अव्वल रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है। इस शानदार परिणाम से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही विद्यार्थी निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल परिवार के दिलीप चौधरी ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर स्कूल, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए अनुशासन, नियमित पढ़ाई और सकारात्मक सोच बहुत जरूरी होती है तथा विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यार्थी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। दिलीप चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी प्रकार मेहनत करते हुए शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में सफलता हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कैंब्रिज एजुकेशन सिटी के अध्यक्ष तेजपालसिंह चौधरी, विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता चौधरी, एडवोकेट कुंतक चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी अभिभावक और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी डीजे की धुन पर देशभक्ति गानों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए।