बच्चों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्थानीय बचपन स्कूल लाडनूँ में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रोल प्ले प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने महान क्रांतिकारियों के जीवन को जीवंत रूप में दर्शाया। इस रोल प्ले में मनन कठौतिया, गर्वित जांगिड़ एवं अर्हम जैन ने शानदार अभिनय कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रिंसिपल हर्षिता जैन ने बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके त्याग और देशप्रेम के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी। साथ ही, स्टाफ सदस्य कैलाश बेरा का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को रोल प्ले के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। यह कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति और महान शहीदों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।

You might also like