सीबीईओ बबलेश शर्मा ने भालेरी विद्यालय का किया गहन निरीक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने निरीक्षण दल के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भालेरी का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर, नामांकन वृद्धि तथा पूर्व में एनएसओ (विद्यालय से बाहर हुए) विद्यार्थियों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर निरीक्षण दल में एसीबीईओ प्रथम संजय शर्मा, एसीबीईओ द्वितीय भागचंद सोलंकी एवं आरपी रामनिवास धेतरवाल उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से विषयवार संवाद कर उनके शैक्षिक स्तर का आकलन किया गया तथा शिक्षकों को शिक्षण कार्य को अधिक परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय में नामांकन वृद्धि के लिए नवाचार अपनाने तथा पूर्व में विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया गया।
सीबीईओ शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत नामांकन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा विद्यालय स्तर पर इनके प्रभावी क्रियान्वयन से ही बेहतर शैक्षिक परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं।