पटेल को जाट गौरव सम्मान से नवाजा गया

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । राजस्थान जाट महासभा द्वारा सिया ग्रुप स्पेन निदेशक युवा समाजसेवी रवि पटेल को कोविड काल सहित अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए जाट गौरव सम्मान से नवाजा गया है। जगदीश प्रसाद घिटाला ने बताया कि पटेल के निवास पहुंचकर उनके पिता रामनिवास पटेल को महासभा द्वारा अभिनंदन पत्र सौंपकर सम्मान किया गया। इस दौरान जाट महासभा के डीडवाना कुचामन जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त सीआई गोपीराम बिजारणियां, नासिक प्रवासी उद्योगपति त्रिलोक चौधरी, मेवाराम पुनिया, पन्नालाल भामू अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा, जगदीश प्रसाद घिंटाला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विचार मंच एवं हुकमाराम कड़वा, खीवाराम घिंटाला, राम लाल भाकर प्रदेश सचिव प्रबोधक संघ राजस्थान सहित कई गणमान्य लोगों एवं नामी-गिरामी हस्तियों ने रवि पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गौरतलब रहे कि पटेल युवा उद्यमी के साथ साथ प्रख्यात समाजसेवी और रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने वाले है। तंवरा में वीर तेजाजी महाराज के मंदिर के निर्माण, मूर्ति स्थापना व उद्घाटन में इसके अलावा कोरोना काल में समाज सेवा के लिए राम निवास व रवि पटेल परिवार का विशेष सहयोग रहा।

You might also like