गोवंश को गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन

निसं
बुगाला (नवयत्न)। सुरभि गोशाला में खुशवंत पुत्र संदीप सोनी का चौथा जन्मदिन गोसेवा के साथ मनाया गया। खुशवंत ने परिजनों के साथ गोवंश को गुड़ खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर गोशाला पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने खुशवंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में गोशाला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बुगालिया, महेंद्र केडिया, पीएम महावीर बुगालिया, गौरीशंकर सैनी, विजयपाल सिंह शेखावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने बच्चों के जन्मदिन को सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों के साथ मनाने की पहल की सराहना की।

You might also like