विवेक सैनी ने सीएमए फाइनल परीक्षा पास की
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। मोतीसिंह की ढाणी निवासी हलवाई सज्जन सैनी के पुत्र विवेक कुमार सैनी ने भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) की सीएमए फाइनल परीक्षा पास की है। संस्थान की ओर से सीएमए फाइनल व इंटर परीक्षा के परिणाम जारी किए गए। विवेक की सफलता पर परिजनों और मोतीसिंह की ढाणी के लोगों में खुशी का माहौल रहा। चाचा गोविंद सैनी ने बताया कि विवेक ने परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। खुशी में शिवलाल के सानिध्य में परिजनों व ग्रामीणों ने विवेक को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।