छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आरंभ
जयपुर,(बी एल ) 20 मई। राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों तथा राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह महाविद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 30 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव द्वारका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य में संचालित आवासीय विद्यालयों तथा राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में ऑनलाइन प्रवेश हेतु 20 मई से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इसके तहत विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में 18 जून एवं महाविद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु 30 जून तक पोर्टल खुला रहेगा।