कानून व्यवस्था को लेकर थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजगढ़ एएसपी रिछपाल सिँह की अध्यक्षता में कस्बे की कानून व्यवस्था को लेकर तारानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें यातायात व्यवस्था, गश्त बढ़ाने, बढ़ते अपराध को रोकने सहित कस्बे की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी। एएसपी रिछपालसिंह चारण ने समिति के सदस्यों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
डीएसपी रोहित सांखला ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की भ्रामक सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिँह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग जरूरी है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अमरसिँह चारण, मोहरसिंह ज्याणी, बाबू हुसैन कुरैशी, एएसआई सुमेरसिँह मीणा, एचएम लीलाराम, हरी इंदौरिया, सुरेश कुमार, राजेंद्र राजू नायक, वीरबहादुर सिँह राठौड़, त्रिलोक रेगर, सहित सीएलजी के सदस्य व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।