मुकुंदगढ़ में कांग्रेस की चुनावी बैठक, डॉ. राजकुमार शर्मा ने दिया एकजुटता का संदेश

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। सुरोलिया गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनावी चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अरविंद देवड़ा, पवन पचलंगिया, रामदेव सिंह राठौड़ एवं शौकत तगाला मंचस्थ रहे। पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजकुमार चेजारा, निवर्तमान उपाध्यक्ष शहजाद चोपदार, आरिफ भाटी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष इकबाल खत्री सहित कार्यकर्ताओं ने डॉ. शर्मा का स्वागत किया। डॉ. शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से चुनाव मैदान में जुटें।
भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष गोविंद पंवार ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान प्रमोद पचलंगिया, अशोक शर्मा, रमेश दर्जी, अशोक बेरवाल, जुबेर खोखर, बाबू रंगरेज, इकबाल लुहार, हारून लुहार, प्रह्लाद चेजारा, मोहम्मद शरीफ, महेंद्र दादरवाल, सुरेश शर्मा, राजकुमार कटारिया, मोहम्मद जावेद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like