वर्षों बाद जिला अस्पताल में फिर शुरू हुई सोनोग्राफी सेवा – गर्भवती महिलाओं को मिली बड़ी राहत

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ कि राजकीय जालान जिला चिकित्सालय में लंबे समय से बंद पड़ी सोनोग्राफी सेवा आज सोमवार से पुनः शुरू कर दी गई। सोनोग्राफी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण पिछले कई वर्षों से मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब चिकित्सक की उपलब्धता के बाद अस्पताल में ही यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार के निर्देशानुसार डॉ. सीताराम कांवलिया को सोनोग्राफी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. कांवलिया द्वारा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र कुमार घोड़ेला, गौरव कंवल, बाबूलाल, हरीश, मनोज प्रजापत, प्रभु दयाल सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित लोगों ने सोनोग्राफी सेवा पुनः शुरू होने पर डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं डॉ. सीताराम कांवलिया का आभार व्यक्त किया।

You might also like