नीट पेपर लीक के विरोध में भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
जयपुर (नवयत्न)। नीट-2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले और इसमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता के आरोपों को लेकर राजस्थान कांग्रेस गुरूवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता गुरूवार सुबह 10 बजे जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित होंगे। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शहीद स्मारक होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां घेराव और विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।