भामाशाह गोयल द्वारा महाविद्यालय को दिए, सोलर सिस्टम का निर्माण हुआ शुरू

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भामाशाह ताराचन्द गोयल द्वारा एमजेडी महाविद्यालय तारानगर में 30 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगाने की जो घोषणा की थी जिसका कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सत्यवती बुडानियां ने बताया कि भामाशाह ताराचंद गोयल ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में तारानगर के एमजेडी महाविद्यालय में करोड़ों रुपए की लगत से विज्ञान भवन के कक्षा कक्षा का निर्माण करवाया था जिसके लोकार्पण समारोह में भामाशाह गोयल ने विज्ञान भवन के ऊपर 30 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने की घोषणा की थी जिसका भामाशाह गोयल परिवार की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। भामाशाह ताराचन्द गोयल द्वारा विज्ञान भवन हेतु एक वाटर कूलर भी भेंट किया गया है तथा विज्ञान भवन में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों के साथ दो नये कक्षों का निर्माण कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में भामाशाह ताराचन्द गोयल व श्रीमती विमी जी गोयल ने महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों मय स्टाफ को थर्मोस्टील की बोतल व प्रसाद का वितरण किया। महाविद्यालय परिवार भामाशाह श् ताराचन्द गोयल, श्रीमती विमी जी गोयल व समस्त परिवार के प्रति सादर हार्दिक धन्यवाद व आभार ज्ञापित करता है तथा ईष्वर से यही मंगलकामना करता है कि आप निरंतर इसी प्रकार सेवा, समर्पण एवं मानवता के पथ पर अग्रसर रहें।

You might also like