संगठन बढ़ाओ– लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत विशाल जनसभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। राजस्थान में पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विधायक पूसाराम गोदारा के सान्निध्य में स्थानीय गढ़ के पास “संगठन बढ़ाओ– लोकतंत्र बचाओ अभियान” के अंतर्गत एक विशाल जनसभा एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक गोदारा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में अनावश्यक देरी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार समय पर चुनाव नहीं करवाकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है, पंचायती राज एवं नगर निकायों में भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहे है। इनके शासन में भ्रष्टाचार और महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है । गरीब मजदूर दलित किसान वर्गों को सबसे ज्यादा शोषित बना रहे है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समय पर चुनाव होना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा जनता के अधिकारों का हनन होता है।
विधायक ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करें। इस अवसर पर विधानसा प्रभारी सुनील महला ने कहा कि संगठन को मजबूत करके भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते संघर्ष को जारी रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चाकलान, अरविंद चाकलान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, हेमंत सारस्वत, कल्याण सिंह शेखावत, पूर्व उप प्रधान रत्न लाल मेघवाल, सुरेंद्र सिंह गोलसर, भंवर जसेल, केशर सिंह राठौड़, रामवीर राईका, मुख्तयार खान, निरंजन तामडायत सहित विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र चुनाव कराने की मांग की। कार्यक्रम में रमेश चंद्र इंदौरिया, त्रिम्बयक वैध, तिलोक बिस्सू, डूंगर राम, मांगीलाल खीचड़, अनिल पारीक, गोविंद पंवार, प्रियंका देवी महासचिव, माणकचन्द तदेवाल, हीराराम नैन, ओमप्रकाश भार्गव, सुरेंद्र हुड्डा, इलियास खान, जब्बार खोखर, गन्नी मोहम्मद, कानाराम नाई, राकेश महरिया , नेमीचंद खटीक, जगदीश खटीक, महावीर सिंह राठौड़ एडवोकेट, माणकचन्द मेघवाल, मेघाराम कांटीवाल, देवीलाल सांखला, हनुमान बीडासरा , जगदीश मेघवाल, नानू सिंह, महेंद्र सैनी, राजकुमार बबेरवाल,विजय सैनी, दलीप सिहाग, मनफूल टांडी, नेमाराम मेघवाल, पन्ने सिंह, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।