पोकर राम स्मृति छात्रावास में बनी कोर कमेटी

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । सुजला कालेज स्थित पोकर राम बैंधा स्मृति किसान छात्रावास में आयोजित हुए तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह के पश्चात 5जुलाई को प्रबंधन समिति सदस्यों की बैठक में समाजोत्थान, छात्रावास उन्नयन तथा विवेकानंद डिफेंस एकेडमी के सफल संचालन के लिए आवश्यक कार्य व आपातकालीन स्थिति के लिए चौधरी हुकमाराम कड़वा की अध्यक्षता में 11सदस्यों की कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें गोपी राम बिजारणियां जिलाध्यक्ष जाट महासभा को खजांची, जगदीश प्रसाद घिंटाला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विचार मंच को सचिव, चौधरी मोहन राम जानू ओडिंट को संरक्षक, राम निवास पटेल पंचायत समिति सदस्य व भामाशाह को प्रमुख सलाहकार, गणेश चबराल सरपंच संघ अध्यक्ष को सलाहकार, भंवर लाल खीचड़ को व्यवस्थापक,पीथा राम सारण को निरीक्षक, बजरंग लाल जाखड़ को उप निरीक्षक, चौधरी मेवा राम पूनिया श्याम पुरा को कमेटी चौधरी एवं राम लाल भाकर प्रदेश सचिव प्रबोधक संघ को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आयोजित हुए तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह के सफल आयोजन के बाद बरसात के मौसम में छात्रावास परिसर को पूर्णतः सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह कारगर उपाय किए जा रहे हैं।

You might also like