एसडीएम ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, 8 पट्टे सहित विभिन्न सेवाओं का मौके पर मिला लाभ
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के 17 वें दिन बुधवार को वार्ड संख्या 34 एवं 35 के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ई.ओ हरेंद्र चौधरी को प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करवाने सहित विभागीय आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान आमजन को राहत प्रदान करते हुए एसडीएम ममता लहुआ और अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी द्वारा 8 पट्टे जारी किए गए, जबकि 3 विवाह प्रमाण पत्र, 11 जन्म प्रमाण पत्र तथा 1 मृत्यु प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किया गया। वहीं पशुपालन विभाग की ओर से भी शिविर में सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पशु चिकित्सालय की एलएसए पिंकी मेहरिया ने बताया कि अब तक 217 बीमार पशुओं को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया तथा 110 पशुओं का बीमा करवाया गया है। शिविर में जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभागों से संबंधित फ्लेगशीप योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद बाबुलाल प्रजापत, मोहनसिंह, यशपाल आर्य, मदन गोपाल शर्मा, रामनिवास पारीक की सहभागीता रही। शिविर में नोडल प्रभारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक एवं सहायक नोडल एवं लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार बारासा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर चैधरी, लिडिंग फायरमैन बाबुलाल ठोलिया, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण आदि उपस्थित रहे।