गोभक्तों ने गोशाला को दिया आर्थिक सहयोग
निसं
बुगाला (नवयत्न)। पंडित गणेश नारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला में गौसेवा के लिए गोभक्तों का आर्थिक सहयोग लगातार मिल रहा है। गोशाला के कोषाध्यक्ष महेंद्र बुगालिया ने बताया कि कई दानदाताओं ने गोशाला के संचालन और गौवंश की सेवा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
उन्होंने बताया कि घीसाराम कुमावत, हरिराम, रामसिंह एवं महेंद्र जांगिड़ ने 51-51 हजार रुपये का सहयोग दिया। वहीं गंगाधर बुगालिया, भवानी सिंह शेखावत पुत्र किशनसिंह, विजेंद्र सिंह, रोहितास और लोकेश पुत्र रामदेव सिंह ने 21-21 हजार रुपये का सहयोग किया। इसके अलावा सुरेश कुमार पुत्र प्रहलाद राय सोनी, विक्रम सिंह पुत्र इंद्र सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद मूंड तथा परमेश्वरी देवी पत्नी रामकुमार ने 11-11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। गोशाला प्रबंधन ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोभक्तों के सहयोग से गौवंश के चारे, पानी, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही समाज के अन्य लोगों से भी गोसेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की।