माकपा की तहसील बैठक सम्पन्न
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी खण्डेला की बैठक तारा धायल की अध्यक्षता में रीगंस कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें जिला पर्यवेक्षक कामरेड हरफूल सिंह व कामरेड सुभाष जाखड उपस्थित रहे। बैठक में निर्णयानुसार पंचायत चुनावों में खण्डेला क्षेत्र में पंचायत समिति और जिला परिषद में पार्टी जहां सम्भव होगा वहाँ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी तथा सरपंच और पंच में स्वतंत्र रूप से पार्टी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। बैठक के बाद दूध उत्पादककिसानों की मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी रीगंस सात सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें दूध के भाव 12 रू प्रति फैट करने, दूध के फैट निकालने वाली मशीन की सही जांच कर सही फैट निकलवाने। नकली दूध की जांच प्रभावी तरीके से करने। पशु आहार, खल, चूरी, चारा, बिनौले का मुल्य नियंत्रित करने। फसल बीमा योजनानुसार फसल की सही क्रॉप कटिंग कर फसल खराबा का मुआवजा दिलाने। फसल कटाई के समय अत्यधिक वर्षा अंधड़ से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने सहित अनेक मांगे थी। बैठक व ज्ञापन देने वालों में किसान सभा के तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल, तहसील सचिव भूदाराम बगड़िया, सुरजभान धायल, सुभाष नेहरा, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र खोखर, ताराचंद बाजिया, मालीराम वर्मा, सुरेश शर्मा, सागर मल, हनुमान सिंह, प्रेम प्रकाश, शंकर गढवाल, रामोतार भदाला, मदनलाल, बहादुर सिंह, रामेश्वर लापुआ, जवाहर सिंह, बजरंग जांगिड़, लक्ष्मण निठारवाल, अमित, जगदीश बाजिया, सीताराम पावण्डा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में सीकर एस के कॉलेज के पूर्व महासचिव छात्र संगठन एस एफ आई के नेता नव निर्वाचित पार्षद नरेंद्र कुमावत को जीत की बधाई दी और भव्य स्वागत किया।