पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढिंगी में ग्राम पंचायत की ओर से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 3 साल में राजस्थान में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास के कार्य करवाएं है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम ही विकास है इसी ध्येय को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शहर व गांवों में निरन्तर विकास कार्य करवा रहे है। तीन सालों में सरकार ने तारानगर विधानसभा क्षेत्र में भी अनेकों सौगाते देकर क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचाया है। राठौड़ ने ढिंगी ग्राम पंचायत में करवाए गए विभिन्न गुणात्मक विकास कार्यों को लेकर ढिंगी प्रशासक रिंकी कंवर व संदीपसिंह राठौड़ को साधुवाद देते करते हुए कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक फायदा पहुंचाएं। भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया व चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सरकार गांवों में प्राथमिकता से विकास कार्य करवा रही है ग्रामीण पंचायत चुनाव में भाजपा का साथ दें ताकि विकास कार्यों को ओर अधिक गति मिलें। समारोह में ढिंगी प्रशासक रिंकी कंवर व संदीपसिंह राठौड़ ने ग्राम पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए अतिथियों व ग्रामीणों का आभार जताया। समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनिया, चंद्राराम गुरी, जसवंत स्वामी, प्रो. दिलीप पूनिया, सुरेंद्रसिंह मिठड़ी, पालिकाध्यक्ष हरिप्रसाद इंदौरिया, उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, अनूप खंडेलवाल, लीलाधर बागोरिया, अजीत राठौड़, नरेश सहारण ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन वीर बहादुर राठौड़ ने किया। समारोह में धर्मवीर राठौड़, मो. तैयब, चुन्नीलाल सैनी, विशाल शर्मा, भंवरलाल पूनिया, जगरूप सिंह, विक्रम लांबा, हनुमान हिड़वाल, हनुमान नेहरा, पवन सिंह राठौड़, अखिलेश लाम्बा, महेंद्र शेखावत, सागर सिंह राठौड़, उमेद सिंह, प्रताप सिंह, राधेश्याम स्वामी, सुभाष सागवान, उमेद सिंह राठौड़, बाबूलाल शर्मा, प्रभु सिंह, भावनाराम प्रजापत, गिरवर सिंह, जयसिंह प्रजापत, भंवर सिंह फौजी, अखिलेश लाम्बा, शिवचंद कुलड़िया, मोहर सिंह सागवान, शिवराम सिंह राठौड़, ओमप्रकाश मेघवाल, महेश लाम्बा, नरेश सारण, पवन सिंह भाटी, सुनील सागवान, संजय शर्मा, आमिर बियानी, शहजाद अली आदि अनेक ग्रामीण मौजूद थे। प्रशासक रिंकी कंवर व संदीपसिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।